एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आप ने ट्रक में आग की घटना का संबंध तस्करी से होने का दावा किया, मुख्यमंत्री ने किया जांच का जिक्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गोवा आबकारी विभाग 17 जून को एक ट्रक में आग लगने की घटना की जांच कर रहा है।

देश की खबरें | आप ने ट्रक में आग की घटना का संबंध तस्करी से होने का दावा किया, मुख्यमंत्री ने किया जांच का जिक्र

पणजी, 29 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गोवा आबकारी विभाग 17 जून को एक ट्रक में आग लगने की घटना की जांच कर रहा है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने दावा किया था कि इस वाहन का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया गया।

नगालैंड पंजीकरण संख्या वाले इस ट्रक में गोवा-महाराष्ट्र सीमा के पास धारगल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग लग गई थी। पुलिस ने कहा था कि यह वाहन गोवा के बाहर शराब की तस्करी करने में इस्तेमाल किया जा रहा था।

आप विधायक वेंजी वीगास और क्रूज़ सिल्वा ने मंगलवार को सदन में यह मुद्दा उठाया।

वीगास ने दावा किया कि ट्रक को उसका चालक छोड़कर भाग गया। उन्होंने सवाल किया कि जिस ‘डिस्टिलरी’ से शराब की तस्करी की गई थी, उससे जुड़े आबकारी निरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

सिल्वा ने कहा कि ट्रक का इस्तेमाल एक रैकेट के तहत गोवा के बाहर शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

इन आरोपों पर सावंत ने कहा कि आबकारी विभाग स्थानीय पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर जांच में यह पता चलता है कि यह शराब तस्करी से जुड़ी किसी खास डिस्टिलरी से संबंधित है, तो संबंधित आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा और उस डिस्टिलरी परिसर को सील कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस नगालैंड पुलिस से ट्रक चालक का विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

सावंत ने यह भी कहा कि ट्रक राज्य के बाहर से गोवा में नहीं आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).