देश की खबरें | आप ने राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 25 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
हाल के वर्षों में गुप्ता राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं।
आप के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ संक्षिप्त जुड़ाव के बाद आप में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पत्रकार से नेता बने अनुराग ढांडा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हरियाणा के पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता सैनी पिछले साल मार्च में आप में शामिल हुए थे।
चौधरी निर्मल सिंह को आप का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
आप की हरियाणा इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पार्टी राज्य में अपना आधार और मजबूत करना चाहती है। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)