देश की खबरें | आप और भाजपा ने दिल्ली के विकास को रोका : दीपेंद्र हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि बीते एक दशक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोक दिया।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि बीते एक दशक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन ने दिल्ली के विकास को रोक दिया।

उन्होंने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लूथरा के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि दिल्लीवासी आज भी शीला दीक्षित के विकास को याद करते है और ऐसे में वे कांग्रेस को फिर मौका देने जा रहे हैं।

हुड्डा ने कहा, "इस बार, दिल्ली के लोग शीला दीक्षित के प्रगतिशील कार्यकाल को याद कर रहे हैं और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।"

उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के विकास को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है।

हुड्डा ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा के 100 दिनों के शासन में किसानों को कोई राहत नहीं मिली, महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं मिली और मजदूरों को किसी भी सहायता से वंचित रखा गया।"

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली आप के झूठे वादों और भाजपा की विफलताओं से पीड़ित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड