देश की खबरें | आप ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर कृषि कानून लागू करने का आरोप लगाया, मांगा इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की कांग्रेस सरकार पर विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को “किसानों के साथ प्रत्यक्ष और खुलेआम विश्वासघात” करने के लिये मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह जनवरी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को “किसानों के साथ प्रत्यक्ष और खुलेआम विश्वासघात” करने के लिये मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा।

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू के खबरों में आए बयान कि कांग्रेस सरकार ने अन्य राज्यों के किसानों को राज्य में अपनी उपज बेचने की मंजूरी दी, पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने सिंह पर “सबसे झूठ बोलने” का आरोप लगाया।

चड्ढा ने कहा, “यह वास्तव में दुखद है कि इस वर्ष की शुरुआत कांग्रेस और अमरिंदर सिंह द्वारा की गई सबसे बड़ी धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ हुआ जिन्होंने पंजाब में काले कृषि कानूनों को लागू किया। आम आदमी पार्टी उनके इस्तीफे की मांग करती है।”

उन्होंने कहा, “तीन कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे से लागू करके अमरिंदर सिंह ने सभी से झूठ बोला है। उन्होंने न सिर्फ पंजाब के किसानों से विश्वासघात किया बल्कि पंजाब के खेतों, पंजाब की जमीन और पंजाब के अन्नदाताओं को भी धोखा दिया है।”

केंद्र द्वारा सितंबर में पारित किये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से भी ज्यादा समय से देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर पंजाब से आए किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों का पुरजोर समर्थन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर