देश की खबरें | ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025’ में मुख्य अतिथि होंगे आमिर खान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) ने फिल्म महोत्सव के 16वें संस्करण के लिए अभिनेता आमिर खान के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की घोषणा की है।
मुंबई, तीन जुलाई ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) ने फिल्म महोत्सव के 16वें संस्करण के लिए अभिनेता आमिर खान के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की घोषणा की है।
एक बयान के मुताबिक, 14 से 24 अगस्त तक आयोजित इस महोत्सव में भारतीय सिनेमा में आमिर के असाधारण योगदान के सम्मान के लिए एक विशेष कार्यक्रम शामिल होगा।
आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर एक कार्यक्रम भी होगा।
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर ने बास्केटबॉल टीम के एक कोच की भूमिका निभाई हैं, जो सामुदायिक सेवा के लिए मानसिक रूप से कमजोर वयस्कों की एक टीम का मार्गदर्शन करते हैं।
बयान में बताया गया कि फिल्म महोत्सव में आमिर खान के कलात्मक प्रभाव को सम्मानि किया जाएगा।
महोत्सव में ‘सितारे जमीन पर’ दिखाये जाने के बाद आमिर, निर्देशक आरएस प्रसन्ना और ‘आमिर खान फिल्म्स’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपर्णा पुरोहित के साथ बातचीत की जाएगी।
आमिर ने कहा, “मैं ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश और रोमांचित हूं। यह एक ऐसा महोत्सव है जो वास्तव में भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि की भावना को सम्मानित करता है। मैं दर्शकों से जुड़ने, अपनी कुछ सबसे पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी कहानियों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”
उन्होंने कहा कि ‘सितारे जमीन पर’ के साथ फिल्म की टीम ने एक ऐसी कहानी बताने की कोशिश की है, जो दिल से संवेदनशीलता और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को गले लगाने की बात कहती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

