एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में दिखाई देंगे आमिर खान, पहली झलक आई सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की नई फिल्म ‘कुली’ के निर्माताओं ने एक्शन से लबरेज इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आमिर खान की पहली झलक जारी की है।

देश की खबरें | रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में दिखाई देंगे आमिर खान, पहली झलक आई सामने

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की नई फिल्म ‘कुली’ के निर्माताओं ने एक्शन से लबरेज इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आमिर खान की पहली झलक जारी की है।

‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों के निर्माता लोकेश कनगराज ने ‘कुली’ का निर्देशन किया है और ‘सन पिक्चर्स’ ने फिल्म का निर्माण किया है।

आमिर, ‘कुली’ में संक्षिप्त भूमिका निभाएंगे।

आमिर की हालिया रिलीज ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।

‘सन पिक्चर्स’ ने 60 वर्षीय आमिर की पहली झलक साझा की और उनके किरदार का नाम दहा है।

‘सन पिक्चर्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुली’ की दुनिया में दहा के रूप में आमिर खान का स्वागत है। ‘कुली’ 14 अगस्त को दुनिया भर में छा जाने के लिए तैयार है।”

यह फिल्म रजनीकांत की 171वीं फिल्म होगी और इसमें नागार्जुन, श्रुति हसन और सत्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है और फिल्म की शूटिंग इस वर्ष मार्च में पूरी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).