एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आमिर खान अभिनीत 'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता आमिर खान की फिल्म "सितारे ज़मीन पर" ने पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 88.69 करोड़ रुपये की कमाई की है।

देश की खबरें | आमिर खान अभिनीत 'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए

नयी दिल्ली, 22 जून अभिनेता आमिर खान की फिल्म "सितारे ज़मीन पर" ने पहले सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 88.69 करोड़ रुपये की कमाई की है।

आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह वर्ष 2007 की मशहूर फिल्म “तारे ज़मीन पर” का सीक्वल है।

फिल्म में आमिर खान के साथ आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने भी अभिनय किया है।

फिल्म की पटकथा दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है।

फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग बच्चों को सिखाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).