पंजाब में AAP कार्यकर्ता को मारी गोली, कार ड्राइव करते समय 2 अज्ञात लोगों ने किया हमला
पंजाब के फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया.
फगवाड़ा (पंजाब) चार अप्रैल: पंजाब के फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. आप कार्यकर्ता विपिन कुमार उर्फ गोरा को फगवाड़ा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर छावनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
अस्पताल के बिस्तर पर लेटे घायल विपिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी कार चला रहा था, तभी दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और भाग गए. यह घटना फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गांव में हुई. राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ता सिविल अस्पताल में एकत्र हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
Tags
संबंधित खबरें
Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
New Zealand vs South Africa T20I Series 2026 Live Telecast and Streaming in India: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, यहां जानें पूरी डिटेल
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
\