देश की खबरें | आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके राष्ट्रीय दल बन जाएगी : केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में ‘ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगी और एक ‘‘राष्ट्रीय’’ राजनीतिक दल बन जाएगी।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में ‘ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगी और एक ‘‘राष्ट्रीय’’ राजनीतिक दल बन जाएगी।
‘आप’ के स्थापना दिवस की 10वीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने 26 नवंबर, 2012 को अस्तित्व में आने के बाद से भारतीय राजनीति में ‘‘कई इतिहास’’ रचे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 सालों में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे। आज आम आदमी पार्टी देश की जनता की नई उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बहुत जल्द एक और ऐतिहासिक जीत के साथ ‘आप’ एक राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है।’’
नियमों के मुताबिक, एक राजनीतिक दल को ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ का दर्जा प्राप्त होता है, यदि वह एक विधानसभा में छह प्रतिशत वोट और दो सीटें हासिल करता है।
इसके मुताबिक, यदि किसी पार्टी को चार राज्यों में ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ का दर्जा मिलता है, तो वह स्वतः ही ‘‘राष्ट्रीय दल’’ बन जाता है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली, पंजाब और गोवा में ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसे में अगर उसे गुजरात में छह प्रतिशत वोट और दो सीटें मिलती हैं, तो उसे ‘‘राष्ट्रीय दल’’ का दर्जा मिल जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

