देश की खबरें | आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया : सिरसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उस पर अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 22 फरवरी दिल्ली के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उस पर अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया।

पंजाब के अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत में सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि आप नीत सरकार ने पंजाब को ‘‘लूट’’ लिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था और ‘‘बढ़ते कर्ज’’ के मुद्दों पर भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की।

सिरसा ने कहा, ‘‘मैं पंजाब के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे सोचें कि राज्य (की आप) सरकार आपको कहां ले आई है। जिन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, वे कह रहे हैं कि वे दिल्ली मॉडल को पंजाब में लाएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आप नीत सरकार द्वारा ‘‘लगातार उधार’’ लेने के कारण राज्य का कर्ज लगभग चार लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

दिल्ली की पिछली आप सरकार पर निशाना साधते हुए सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान किसी सिख को कोई मंत्री पद नहीं दिया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसने दिल्ली में सिखों और पंजाबियों के अधिकार छीन लिए।’’ उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार का हवाला देते हुए कहा कि 2025 में सिख को मंत्री बनाया गया।

सिरसा ने आरोप लगाया कि पिछली आप सरकार ने दिल्ली में पंजाबी शिक्षकों की भर्ती बंद कर दी। उन्होंने दावा किया, ‘‘आज 850 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबी को वैकल्पिक बना दिया गया है, जो पहले अनिवार्य थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\