देश की खबरें | बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

लखनऊ, 25 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

आपके राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में राजधानी के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम उपभोक्ताओं को सस्ती और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा करके सत्ता में आई उत्तर प्रदेश सरकार बिजली के दामों में 18 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बिजली के दामों में वृद्धि की तो आम आदमी पार्टी कड़ा प्रतिरोध करेगी।

सिंह ने कहा, "आज धरने के माध्यम से हम योगी सरकार को केवल चेतावनी दे रहे हैं। अगर इन्होंने बिजली के दामों में वृद्धि की तो आम आदमी पार्टी उसकी ईंट से ईंट बजा देगी। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो पार्टी हर जिले में आंदोलन करेगी।"

गौरतलब है कि बिजली कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों में 18 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उदय और ट्रूअप योजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को 23132 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाना था जो नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि इसे समायोजित करने के लिए बिजली के दाम कम करने के बजाए राज्य की भाजपा सरकार उसकी कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में उपभोक्ताओं को सस्ती तथा किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की बात की थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके साथ विश्वासघात किया।

सिंह ने कहा कि जनता से किया गया वादा निभाने के लिए नीयत होनी चाहिए जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है, जिन्होंने बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को मुफ्त कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\