जरुरी जानकारी | एएआई ने 2021-22 के लिए वार्षिक लाभांश भुगतान की छूट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सरकार से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनिवार्य लाभांश भुगतान से छूट देने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, 13 जून भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सरकार से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनिवार्य लाभांश भुगतान से छूट देने का अनुरोध किया है।

प्राधिकरण ने एयर इंडिया का बकाया माफ करने के बदले यह छूट मांगी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की एएआई कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते घाटे में है और उसे वित्त वर्ष 2021-22 में 800-900 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

एएआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि कंपनी ने अच्छा सुधार दर्शाया है और बीते वित्त वर्ष में उसका घाटा कम होने की उम्मीद है। कंपनी का वित्तीय परिणाम अगले महीने आ सकता है।

कुमार ने बताया कि एएआई ने एयर इंडिया के लगभग 2,000 करोड़ रुपये के बकाए का निपटाया किया। समझौते के तहत कुल बकाया का 50 फीसदी माफ कर दिया गया।

इस तरह एएआई को 1,000 करोड़ रुपये मिले। पिछले वित्त वर्ष में टाटा ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया गया था।

कुमार ने पीटीआई- को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘एएआई ने एयर इंडिया की बकाया राशि को माफ करने के बदले सरकार से हर साल भुगतान किए जाने वाले अनिवार्य लाभांश को माफ करने का अनुरोध किया है। दीपम (निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग) ने हमें प्रस्ताव के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\