एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आधार हाउसिंग फाइनेंस ने देश में पहली बार महिलाओं को सौंपी अपनी पूरी शाखा की कमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घर के लिए ऋण देने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने महिला सशक्तीकरण की पहल के तहत इंदौर में अपनी विशेष शाखा खोली है जिसकी पूरी कमान केवल महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी।

देश की खबरें | आधार हाउसिंग फाइनेंस ने देश में पहली बार महिलाओं को सौंपी अपनी पूरी शाखा की कमान

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार जुलाई घर के लिए ऋण देने वाली आधार हाउसिंग फाइनेंस के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने महिला सशक्तीकरण की पहल के तहत इंदौर में अपनी विशेष शाखा खोली है जिसकी पूरी कमान केवल महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी।

आधार हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋषि आनंद ने शहर के मैकेनिक नगर एक्सटेंशन में इस शाखा की फीता काटकर औपचारिक शुरुआत की।

आनंद ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह देश में हमारी करीब 600 शाखाओं में पहली शाखा है जिसका संचालन केवल महिलाओं के हाथों में रहेगा। शुरुआत में हमने इस शाखा में नौ महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इनमें शाखा प्रमुख से लेकर प्रशिक्षु कर्मचारी तक शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह शाखा महिला सशक्तीकरण की दिशा में आधार हाउसिंग फाइनेंस की पहल है।

आनंद ने बताया, ‘‘हम इस वित्तीय वर्ष के दौरान देश भर में ऐसी 12 और शाखाएं खोलेंगे जिन्हें हमारी महिला कर्मचारी संचालित करेंगी।’’

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में आधार हाउसिंग फाइनेंस की कुल 46 शाखाएं हैं।

आनंद ने बताया कि सूबे में कंपनी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति (एयूएम) फिलहाल 2,750 करोड़ रुपये के स्तर पर है जिसके मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये के आस-पास पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).