एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती से मिलने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सांचौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार शाम को युवती से मिलने गए एक युवक की पीट-पीट कर कथित तौर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | युवती से मिलने गए युवक की पीट-पीट कर हत्या

जयपुर, 27 नवंबर राजस्थान के सांचौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार शाम को युवती से मिलने गए एक युवक की पीट-पीट कर कथित तौर हत्या कर दी गई।

जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिये पत्र भेज दिया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को लिखित में शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी।

थानाधिकारी पन्ना राम ने बताया कि रणोदर गांव में नरेन्द्र धोबी (27) रविवार शाम को युवती (प्रेमिका) से मिलने उसके घर गया था।

इस दौरान युवती के परिजनों और उनके परिचित लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में युवती सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि युवती को मृतक के शादी शुदा होने के बारे में पता नहीं था और युवती के परिजन भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग से नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).