देश की खबरें | चलती ट्रेन से एक युवक को फेंका गया, उसकी मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में झांसी के पास हरियाणा के एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सोनीपत (हरियाणा), आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश में झांसी के पास हरियाणा के एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि इस युवक की पहचान सेना के जवान वींरेंद्र राठी के रूप में हुई है जो गन्नौर के राजलूगढ़ी गांव के रहने वाले थे। वह उतर प्रदेश के बरेली में नायक के पद पर तैनात थे।
सिंह ने बताया कि वीरेंद्र बरेली लौट रहे थे तथा झांसी और ललितपुर के बीच दो महिलाओं और चार पुरूषों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी।
उनके अनुसार कहासुनी के बाद उनके साथ उनलोगों ने मारपीट की और उन्हें ट्रेन के शौचालय में बंद कर दिया। उनके मुताबिक बाद में शौचालय से निकालकर उन लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।
उन्होंने बताया कि नायक वीरेंद्र राठी की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और आज वीरेंद्र का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव राजलूगढ़ी में पहुंचा।
राजकीय सम्मान के साथ वीरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। वीरेंद्र राठी की मां ने न्याय दिलाने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि रेलवे पुलिस बल कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)