देश की खबरें | आईपीएल में सटटे्बाजी को लेकर हुई झड़प में एक युवक की गोली मार कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद अलीगढ़ के पुराने शहर इलाके में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
अलीगढ़ (उप्र), 28 अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद अलीगढ़ के पुराने शहर इलाके में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना को लेकर मामूली झड़प होने के बाद दो युवकों ने शाकिट (24) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों का गढ़ बन चुका है और सट्टे को लेकर इलाके के दो गुटों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता है, जिस वजह से यह घटना हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने संवाददाताओं को बताया कि हालात के मद्देनजर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस वक्त हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।
यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.
उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)