Noida: नोएडा में विवाह समारोह में कार के ऊपर बैठकर स्टंट करने के दौरान नीचे गिरने से घायल युवक की मौत
सूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना गांव में एक बारात में कार के ऊपर बैठकर स्टंट करने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा (उप्र), 24 नवंबर : सूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना गांव में एक बारात में कार के ऊपर बैठकर स्टंट करने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
सूरजपुर के थाना प्रभारी वरिष्ठ उप-निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जारचा के पटारी गांव का निवासी मोहम्मद इरफान (32) गसूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना गांव में बृहस्पतिवार रात को एक बारात में शामिल होने आया था. वह कार की डिक्की पर चढ़कर स्टंट कर रहा था. यह भी पढ़ें : Deepfake Controversy: डीपफेक को लेकर सरकार सख्त, सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए होगी अधिकारी की नियुक्ति
सिंह के अनुसार, इसी बीच चालक ने कार चला दी, जिससे इरफान नीचे गिर गया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई. उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

