देश की खबरें | धुएं से दम घुटने पर एक युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक मकान में आग लग जाने पर धुएं से दम घुटने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, पांच जुलाई जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक मकान में आग लग जाने पर धुएं से दम घुटने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस जांच अधिकारी रामसिंह ने बताया कि बाहुबली नगर में निवारू रोड पर एक मकान में आग लगने पर धुंए से दम घुटने पर मुकेश कुमार खत्री (33) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि घर में संभवत: शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी और धुआं फैलने पर मुकेश दम घुटने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन का दल मौके पर पहुंचा तथा मुकेश को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

