एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बरेली में आठ साल के बच्चे संग युवक ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व आसिफ नामक एक युवक आठ साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया.

UP Shocker: बरेली में आठ साल के बच्चे संग युवक ने किया कुकर्म, गिरफ्तार
Molestation (Img: Pixabay)

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व आसिफ नामक एक युवक आठ साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया.

उन्होंने बताया कि बच्चा वापस आया तो वह बहुत डरा और सहमा हुआ था. परिजनों ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी. भाटी ने बताया कि बच्चे के दादा ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को आसिफ को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : Manipur Mobile Internet suspension: मणिपुर ने नौ सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट निलंबन 15 दिनों के लिए बढ़ाया

उन्होंने बताया कि बच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. भाटी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).