देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग लड़की का पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 14 वर्षीय लड़की का पीछा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, दो जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 14 वर्षीय लड़की का पीछा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
उन्होंने बताया कि यह घटना 29 जून को वर्तक नगर क्षेत्र में हुई।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजकुमार वाघचवरे ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश विवेक घाग (26) के रूप में हुई है, जो ठाणे के किसान नगर का निवासी है। उसे कल्याण शहर से उस समय पकड़ा गया, जब वह भागने की फिराक में था।
एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता (पीड़िता की मां) के अनुसार, लड़की अपने विद्यालय से अकेले घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने वर्तक नगर क्षेत्र में लाल रंग की कार से लगभग 500 मीटर तक उसका पीछा किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की से कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन जब वह वहां से चली गई तो वह व्यक्ति भी चला गया।
शिकायत मिलने के बाद वर्तक नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(1) और 78(2) (पीछा करना) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और कार की पहचान कर उसका पंजीकरण नंबर पता लगाया।
तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की मौजूदगी कल्याण में पाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक ‘बार’ से उसे गिरफ्तार किया, जहां से वह फरार होने की तैयारी कर रहा था।
गिरफ्तारी के बाद वर्तक नगर पुलिस ने पीड़िता और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ आरोपपत्र स्थानीय अदालत में उसकी गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर दाखिल कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

