एजेंसी न्यूज

दिल्ली में एक युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला किया

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दिल्ली में एक युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

नयी दिल्ली, 7 जुलाई : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि दोनों पिछले दो-तीन साल से दोस्त थे. पुलिस ने बताया कि लड़की अपने स्कूल जा रही थी, जब आरोपी के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने उस पर चाकू से हमला किया. यह भी पढ़ें : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को निलंबित करने की मांग वाली याचिका खारिज

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि झगड़े का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).