एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, दो की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, दो की तलाश

बालोद, 17 जनवरी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 15 तारीख को देर शाम गुंडरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार देर शाम जब गांव की एक युवती अपने एक मित्र से मिलने गई थी तब गांव के बाहर तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसे अपने साथ ले गए। बाद में तीनों ने उससे बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। बाद में युवती ने जब अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तब दूसरे दिन पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).