एजेंसी न्यूज

Haryana: पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला की किडनी निकाल ली गयी

पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक महिला को गुर्दा दान करने को राजी कर लिया और उसका गुर्दा निकालकर एक मरीज को प्रतिरोपित कर दिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी.

Haryana: पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला की किडनी निकाल ली गयी
Kidney Photo Credit: Pixabay)

फरीदाबाद:  पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक महिला को गुर्दा दान करने को राजी कर लिया और उसका गुर्दा निकालकर एक मरीज को प्रतिरोपित कर दिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी.पुलिस के अनुसार, जब आरोपियों ने महिला के  पति को कोई नौकरी नहीं दिलाई, तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. महिला द्वारा इस संबंध में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से शिकायत किए जाने के बाद उन्होंने मामले की जांच एसीपी महेंद्र वर्मा को सौंपी है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह वारदात सौंहद होडल पलवल की रिंकी सौरोत के साथ हुई जो यहां पति के साथ बल्लभगढ़ में रहती हैं.

प्रवक्ता के अनुसार, रिंकी ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने की अपील का विज्ञापन देख कर उसने सहमति दे दी. शिकायतकर्ता ने कहा कि लेकिन जब कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया तो उसने गुर्दा दान करने से मना कर दिया, फिर आरोपियों ने उसे उसके पति की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया और वह उसमें फंस गई.

पुलिस के अनुसार, रिंकी का गुर्दा दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को प्रतिरोपित किया जाना था और नियमानुसार परिवार का सदस्य ही गुर्दा दान कर सकता है. पुलिस के मुताबिक, ऐसे में आरोपियों ने विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी पंजीकरण सर्टिफिकेट बनवाया. यह भी पढ़े: Odisha: ओडिशा में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही

आरोप है कि बाद में क्यूआरजी अस्पताल ने पिंकी का गुर्दा विनोद को प्रतिरोपित किया. महिला ने अस्पताल के कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है. वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें सच्चाई मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र में किडनी प्रतिरोपण से जुड़ा रैकेट चलाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जतायी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).