एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा में सड़क किनारे आग से झुलसी महिला मिली, गले पर कटे का निशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में आग से 30 फीसदी तक झुलसी महिला सड़क किनारे पड़ी मिली, जिसके गले पर कटे का निशान है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आगरा में सड़क किनारे आग से झुलसी महिला मिली, गले पर कटे का निशान

आगरा, 20 मई उत्तर प्रदेश के आगरा में आग से 30 फीसदी तक झुलसी महिला सड़क किनारे पड़ी मिली, जिसके गले पर कटे का निशान है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधीर कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ आगरा के खेरागढ़ थाना अंतर्गत करीब 35 साल की एक युवती को भीलावली सड़क के किनारे पड़ी पाया गया जो सीने के नीचे काफी जल चुकी है। उसके गले पर कटे का निशान है। ऐसा लगता है कि महिला मध्य प्रदेश की है।’’

सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को खेरागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर महिला को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ऑगरा में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में महिला के गले का ऑपरेशन किया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

एसएसपी ने कहा कि सेहत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों की सलाह के बाद महिला का बयान लिया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गयी है। कुमार ने कहा कि महिला अभी बोल नहीं पा रही है, लेकिन बाद में महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).