देश की खबरें | मुजफ्फरपुर में डकैती के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत बखरी गांव में सोमवार रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक घर में डकैती के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके पति को तमंचे के बट से वारकर जख्मी कर दिया।

मुजफ्फरपुर, 28 जनवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत बखरी गांव में सोमवार रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक घर में डकैती के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके पति को तमंचे के बट से वारकर जख्मी कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर ने मंगलवार को बताया कि बखरी गांव में डकैती की नीयत से बदमाश पहुंचे थे और विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों जख्मी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। अपराधी पांच की संख्या में वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे ।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात नथुनी शर्मा और उनकी पत्नी दुखनी देवी भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे और इसी दौरान अपराधियों ने बिजली काटकर घर में प्रवेश किया।

उनके मुताबिक, आहट सुनकर पति-पत्नी जग गए जिसके बाद नथुनी कमरे से बाहर देखने निकले तो उन्हें एक डकैत ने पकड़ लिया।

शर्मा के शोर मचाने पर उनकी पत्नी भी बाहर निकली और विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर गोली चला दी और शर्मा को तमंचे के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया।

शर्मा के जोर-जोर से चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर अपराधी गोलीबारी करते हुए भागने लगे पर ग्रामीणों ने उनमें से दो को पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स