एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: दिल्ली में एक महिला गोली लगने से घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला को उसके घर में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली मार दी गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: दिल्ली में एक महिला गोली लगने से घायल, चार आरोपी गिरफ्तार
Arrest (img: tw)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला को उसके घर में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली मार दी गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब जीटीबी अस्पताल से सीलमपुर पुलिस थाने को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी के अनुसार, सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद हुआ था. अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात को सादिया ने अपने चारों भाइयों.. मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को वेलकम इलाके में अपने घर बुलाया था. उसके भाइयों का उसके ससुराल वालों से झगड़ा हुआ और इस दौरान मुंताहिर ने गोली चला दी, जो जीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा को जा लगी.’’ यह भी पढ़ें : Delhi Air Quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन सुबह ‘खराब’

पुलिस ने बताया कि सादमा के पेट में गोली लगी है और उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).