रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक मकान में रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर 36 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक मकान में रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर 36 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह आनंद पर्वत के पंजाबी बस्ती इलाके से आग लगने की घटना में चार लोगों के झुलस जाने की जानकारी मिली थी.
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को ‘पीसीआर वैन’ से राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) अस्पताल ले गयी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी और आग पर काबू पाया गया. यह भी पढ़ें : Mizoram Shocker: लुंगलेई में पत्नी की जान लेने के लिए पति बना सुसाइड बॉम्बर, दोनों की दर्दनाक मौत
पुलिस ने बताया कि आग रसोई गैस सिलेंडर के ‘रबर पाइप’ में रिसाव के कारण तब लगी, जब महक (13) अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के लिए खाना बना रही थी. सुशीला और उसके दो बच्चों, मानसी (7) और मोहन (7) की इलाज के दौरान मौत हो गई. महक 40 प्रतिशत झुलस चुकी है और उसका इलाज चल रहा है.
निहारिका राजकुमार
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

