देश की खबरें | केरल में एक गांव कोविड-19 का ‘हॉटस्पॉट’ बना, संक्रमण के करीब 200 मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में स्थित एक गांव कोरोना वायरस के एक प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) के तौर पर उभरा है जहां अभी तक कुल 199 व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं। इस गांव में पहले दो परिवारों के आठ सदस्य संक्रमित कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वायनाड (केरल), 31 जुलाई केरल के वायनाड जिले में स्थित एक गांव कोरोना वायरस के एक प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) के तौर पर उभरा है जहां अभी तक कुल 199 व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं। इस गांव में पहले दो परिवारों के आठ सदस्य संक्रमित कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि तविनहल पंचायत के वलाड वार्ड में 169 व्यक्ति बृहस्पतिवार तक संक्रमित पाये गए थे और शुक्रवार को 30 और व्यक्ति संक्रमित मिले जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 199 हो गई। प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत से संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों की पहचान करने के लिए एक व्यापक स्क्रीनिंग शुरू की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 826 नए मरीज पाए गए, 2 की मौत: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘‘पंचायत को सोमवार से एक निषिद्ध क्षेत्र बना दिया गया है और हमें उम्मीद है कि इससे संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।’’

वायनाड जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 310 मामले सामने आये हैं और 2,753 लोग निगरानी में हैं।

यह भी पढ़े | नोएडा: कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से निकली 104 साल की बुजुर्ग महिला.

इसकी शुरूआत उन दो परिवारों के सात सदस्यों के संक्रमित होने से हुई जिनका आपस में संबंध था। इन परिवारों के सदस्य पिछले सप्ताह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जिसकी कोविड-19 संक्रमण से कोझीकोड मेडिकल कालेज अस्पताल में हाल में मौत हो गई थी।

इसके साथ एक अन्य परिवारिक सदस्य जो गत सप्ताह एक विवाह में शामिल हुआ था, वह भी संक्रमित पाया गया। इससे वलाड में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने इनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में रैपिड एंटीजेन जांच शुरू की और मंगलवार और बुधवार को 83 संक्रमित पाये गए।

शुक्रवार को राज्य में सामने आये कोविड-19 के 1,310 नये मामलों में से 124 मामले वायनाड में सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\