संयुक्त राष्ट्र के एक समूह ने इमरान खान को रिहा करने की मांग की
जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के समूह ‘‘वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिट्रेरी डिटेन्शन’’ ने खान के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की समीक्षा करने के बाद यह मांग की है. खान को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में सजा सुनाई गई थी.
जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के समूह ‘‘वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिट्रेरी डिटेन्शन’’ ने खान के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की समीक्षा करने के बाद यह मांग की है. खान को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में सजा सुनाई गई थी. वर्ष 2022 में पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर खान को पदच्युत कर दिया गया था और वर्तमान में वह कई मामलों में जेल में सजा काट रहे हैं. खान को हटाए जाने के बाद शहबाज शरीफ की पार्टी ने सरकार बनाई और शरीफ प्रधानमंत्री बने.
संयुक्त राष्ट्र के समूह की मांग पर पाकिस्तान सरकार की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है. समूह ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में खान को जेल में बंद करने का ‘‘कोई कानूनी आधार नहीं है और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें चुनाव लड़ने के वास्ते अयोग्य ठहराने के लिए ऐसा किया गया.’’ यह भी पढ़ें : ट्रंप के एक दिन में यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के दावे पर रूस ने कहा: वह ऐसा नहीं कर सकते
आगे समूह ने कहा, ‘‘खान के अभिव्यक्ति या विचार रखने के अधिकार का दमन करने के लिए उन्हें कैद में रखा गया और उन्हें ‘‘निष्पक्ष सुनवाई और उचित प्रक्रिया के अधिकार’’ से भी वंचित किया गया. इसने खान की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि यह एक ‘‘उचित समाधान’’ है. खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने संयुक्त राष्ट्र के समूह की मांग की सराहना की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

