एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में दो बार बड़े भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई।

विदेश की खबरें | रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में दो बार बड़े भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, बड़े भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के 144 किलोमीटर पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई में था। शहर की आबादी 1,80,000 है।

इससे कुछ मिनट पहले नजदीकी इलाके में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) ने संकेत दिया है कि रविवार तड़के रूस के सुदूर पूर्वी भाग में कामचातका तट के पास 6.5 से ज्यादा तीव्रता के दो भूकंप आए। भूकंप की तीव्रता 6.6 और 6.7 मापी गई तथा दोनों के केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।

भूकंप आने के बाद शुरुआती घंटों में अकसर उनकी तीव्रता का माप अलग-अलग होता है।

किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).