ताजा खबरें | साल 2003-2023 के दौरान कुल 324 प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि 2003-2023 के दौरान कुल 324 प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि 2003-2023 के दौरान कुल 324 प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या यह सच है कि पिछले दो दशकों के दौरान चोरी की गई कई भारतीय प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है।
मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2003-2023 के दौरान कुल 324 प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है।
अपने जवाब में, उन्होंने उच्च सदन को यह भी बताया कि 2020 से कुल 291 प्राचीन वस्तुओं को पुनः प्राप्त किया गया है।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में एक प्राचीन वस्तु फ्रांस से जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया से दो, ब्रिटेन से सात और अमेरिका से 85 वस्तुएं भारत को लौटाई गई थी।
नागराज (सर्प राजा) की एक पत्थर की मूर्ति 2020 में ऑस्ट्रेलिया से प्राप्त की गई थी, उस वर्ष से प्राप्त 291 पुरावशेषों में से एक थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)