एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जिसके साथ ही इस अभियान में दो दहशतगर्द मारे जा चुके हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जिसके साथ ही इस अभियान में दो दहशतगर्द मारे जा चुके हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ शोपियां में आज सुरक्षाबलों के साथ ताजा मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। इस अभियान में अब मारे गये आतंकवादियों की संख्या अब दो हो चुकी है। ’’

अधिकारी ने बताया कि कानिगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

उनके अनुसार जब सुरक्षाबल तलाशी कर रहे थे तब आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चलायीं, इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की और दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ में पिछली रात एक आतंकवादी मारा गया तथा दो सैनिक भी घायल हो गये।

मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).