एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रेवाड़ी के एक गांव में दस साल की बच्ची से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव के विद्यालय में कुछ लड़कों ने 10 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से इस हरकत का वीडियो भी बना लिया।

देश की खबरें | रेवाड़ी के एक गांव में दस साल की बच्ची से बलात्कार
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

चंडीगढ़, नौ जून हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक गांव के विद्यालय में कुछ लड़कों ने 10 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और अपने मोबाइल फोन से इस हरकत का वीडियो भी बना लिया।

पुलिस ने बताया कि एक को छोड़कर बाकी सभी आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों में से कुछ ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और उसे स्थानीय स्तर पर फैला दिया। जब यह वीडियो लड़की के पिता तक पहुंचा तब उसने शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस के अनुसार 24 मई को यह घटना घटी तब यह विद्यालय ग्रीष्मावकाश के चलते बंद था लेकिन पीड़िता समेत कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे।

रेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हंसराज ने संवाददाताओं को बताया कि सात नाबालिग लड़कों एवं 18 साल का एक युवक इस वारदात में शामिल थे। महिला थाने की एक अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपियों पर बलात्कार के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया है और कुछ अन्य को वीडियो बनाने का आरोपित किया गया है। नाबालिग लड़के 10 से 15 साल के हैं।

डीएसपी ने कहा, ‘‘ लड़की ने घर में इस घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन जब वीडियो उसके पिता तक पहुंचा तब उसने मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी। हमने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की।’’

उन्होंने बताया कि नाबालिगों को निगरानी केंद्र भेजा गया है जबकि 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार मामले की जांच चल रही है।

डीएसपी ने बताया, ‘‘ बच्ची अपने घर के समीप स्कूल परिसर में खेल रही थी। आरोपी उसे स्कूल के भीतर ले गए और अपराध को अंजाम दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).