देश की खबरें | आगरा से अगवा किशोरी अहमदाबाद में मिली, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), आठ फरवरी आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त द्रविड़ कुमार सिंह ने बताया कि आगरा पुलिस ने लड़की को अगवा करने के आरोप में अमन खां नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किसी अन्य समुदाय की किशोरी को उसका पड़ोसी अमन खां उर्फ छोटे खां अपने साथ ले गया था और इस बात को लेकर जैतपुर में खासा तनाव व्याप्त था। इसके विरोध में जैतपुर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि किशोरी को अमन खां अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी का पता लगाने के लिए पंजाब और गुजरात में कई जगह छापे मारे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को लड़की के गुजरात में होने का सुराग मिला जिसके बाद उसने अहमदाबाद की एक मस्जिद में किशोरी को लेकर ठहरे अमन खां को पकड़ लिया और किशोरी को भी मुक्त करा लिया।

सिंह के अनुसार, आरोपी को आगरा लाकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\