देश की खबरें | किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता के लिए केंद्रीय मंत्रियों का दल चंडीगढ़ पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्रियों का दल रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचा।
चंडीगढ़, 18 फरवरी किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्रियों का दल रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचा।
मंत्री न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत किसानों की अन्य मांगों पर चर्चा करेंगे।
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एक होटल गए, जहां पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव मौजूद थे।
मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगी।
दोनों पक्षों के बीच इससे पहले आठ, 12 और 15 फरवरी को मुलाकात हुई थी लेकिन बातचीत बेनतीजा रही थी।
बैठक में जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर समेत अन्य प्रमुख किसान नेता शामिल रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)