जरुरी जानकारी | भारतीय अधिकारियों का दल व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए जा सकता है ब्रसेल्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता के लिए इस सप्ताह ब्रसेल्स की यात्रा कर सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 मई वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता के लिए इस सप्ताह ब्रसेल्स की यात्रा कर सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह यात्रा 16 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकारों के बीच हाल ही में संपन्न 11 दौर की वार्ता की पृष्ठभूमि में हो रही है।
सूत्रों ने कहा कि आधिकारियों का दल बुधवार को यूरोपीय संघ के मुख्यालय ब्रसेल्स के लिए रवाना हो सकता है।
दोनों पक्ष विशेषकर अमेरिकी शुल्क के कारण अनिश्चित वैश्विक व्यापार माहौल के कारण समझौते को दो चरणों में पूरा करने पर सहमत हुए हैं।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ दो चरणों में व्यापार समझौता किया था। अमेरिका के मामले में भी यही रुख अपनाया जा रहा है।
यूरोपीय संघ वाहन और चिकित्सा उपकरणों में महत्वपूर्ण शुल्क कटौती की मांग के अलावा, शराब, मांस, पॉल्ट्री जैसे उत्पादों में कर कटौती और एक मजबूत बौद्धिक संपदा व्यवस्था चाहता है।
यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है, तो यूरोपीय संघ को भारत से निर्यात होने वाले तैयार वस्त्र, औषधि, इस्पात, पेट्रोलियम उत्पाद और बिजली मशीनरी अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

