पंचकूला में एक अस्पताल में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली
पुलिस ने बताया कि करीब 30 साल के व्यक्ति ने बुधवार शाम पंचकूला सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
चंडीगढ़, 29 अप्रैल हरियाणा के पंचकूला में एक सरकारी अस्पताल में एक टीबी रोगी ने बुधवार को इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। रोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि करीब 30 साल के व्यक्ति ने बुधवार शाम पंचकूला सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उसे क्षय रोग था और कुछ दिनों पहले उसे वहां भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल के अधिकारियों ने हमें बताया कि वह एक खिड़की से कूद गया और बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’
व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 12:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

