एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार

रायपुर, 13 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत जियाकोरता गांव के जंगलों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार कर लिया ।

पल्लव ने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था और दल जब जियाकोरता गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों ओर से हुयी गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया तब उन्होंने एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).