देश की खबरें | नोएडा से लापता दसवीं कक्षा का छात्र दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी से लापता दसवीं कक्षा का छात्र बुधवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला।

नोएडा, 16 अप्रैल जिले के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी से लापता दसवीं कक्षा का छात्र बुधवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला।

पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई के दबाव से परेशान था।

थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसायटी निवासी राहुल माहेश्वरी का 16 वर्षीय बेटा दक्ष खेतान स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।

उन्होंने बताया कि दक्ष सेक्टर-18 स्थित आकाश कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था और सोमवार की सुबह भी वह कोचिंग के लिए निकला पर वहां नहीं पहुंचा।

शर्मा के अनुसार, कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों और वैन के ड्राइवर ने दक्ष के पिता राहुल को दो बजे के करीब बताया कि उनका बेटा कोचिंग सेंटर और स्कूल नहीं आया।

उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों ने सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप पर बेटे की तस्वीर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि अगर किसी को उसके बारे में जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें। देखते ही देखते मैसेज कई ग्रुप पर वायरल हो गया।

उन्होंने बताया कि खोज के दौरान पुलिस को दक्ष दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला। उसने बताया कि वह पढ़ाई के दबाव से परेशान था।

शर्मा ने बताया कि इस मामले में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं जिसके बाद दक्ष को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू