एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि से ठंड से मिली थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शुक्रवार को मौसम में सुधार हुआ और गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया। इससे लोगों को शीतलहर की स्थित से भी कुछ राहत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि से ठंड से मिली थोड़ी राहत

श्रीनगर, पांच फरवरी कश्मीर में शुक्रवार को मौसम में सुधार हुआ और गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया। इससे लोगों को शीतलहर की स्थित से भी कुछ राहत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार की रात तापमान सामान्य से अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से यह 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

काजीगुंड में तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पहलगाम में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान के दो से तीन डिग्री नीचे जाने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).