देश की खबरें | नागपुर में आपातकालीन स्थिति में उतरे विमान में यात्रा कर रही बीमार बच्ची की अस्पताल में हुई मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ से मुंबई जा रहे एक विमान को मंगलवार की सुबह नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा जिसके बाद उसमें यात्रा कर रही आठ वर्षीय एक बीमार बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
नागपुर, 19 जनवरी लखनऊ से मुंबई जा रहे एक विमान को मंगलवार की सुबह नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा जिसके बाद उसमें यात्रा कर रही आठ वर्षीय एक बीमार बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बच्ची अपने माता पिता के साथ विमान में यात्रा कर रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सोनेगांव थाने के अधिकारियों ने कहा कि बच्ची उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के सहेरिखास गांव की रहने वाली थी और उसे उपचार के लिए लखनऊ से मुंबई ले जाया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई और विमान को यहां बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।
अधिकारियों ने कहा कि बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)