देश की खबरें | खट्टर के बयान में स्पष्ट रूप से एक धर्म को निशाना बनाया गया : उमर अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान की निंदा की कि खुले में ‘नमाज’ पढ़ने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब्दुल्ला ने कहा कि यह निर्णय गलत है और इसका मतलब साफ है कि एक धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

श्रीनगर, 12 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान की निंदा की कि खुले में ‘नमाज’ पढ़ने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब्दुल्ला ने कहा कि यह निर्णय गलत है और इसका मतलब साफ है कि एक धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में किसी भी धर्म को मानने की पूरी स्वतंत्रता है। अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा के मुख्यमंत्री का बयान और उनका निर्णय पूरी तरह गलत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे स्वीकार कर लेता अगर यह प्रतिबंध हर धर्म पर लागू होता लेकिन इस बयान से स्पष्ट है कि एक धर्म विशेष को निशाना बनाया गया है, जिसकी देश के संविधान में अनुमति नहीं है।’’

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह वह भारत नहीं है’’ जिसमें जम्मू-कश्मीर का विलय हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु भारत में शामिल हुआ था। यह (खट्टर का) बयान काफी निंदनीय है।’’

यह पूछने पर कि क्या गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) एकजुट है, तो अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह एकजुट है और अपना संघर्ष जारी रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\