देश की खबरें | सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी दंपति में झगड़ा, पत्नी ने पति की चाकू घोंपकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद में सेना से सेवानिवृत्त पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पत्नी ने सेवानिवृत्त मेजर की कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, छह सितंबर तेलंगाना के हैदराबाद में सेना से सेवानिवृत्त पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पत्नी ने सेवानिवृत्त मेजर की कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को बहस के बाद 50 वर्षीय महिला ने अपने 43 साल के पति के सीने में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और पड़ोसी सेवानिवृत्त मेजर को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त मेजर एक कंपनी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मालूम चला है कि दंपति की अक्सर लड़ाई होती थी और सेवानिवृत्त मेजर ने करीब महीने भर पहले अपनी पत्नी को पीटा था।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी