देश की खबरें | फरीदाबाद में एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में एक सहायक उप निरीक्षक कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फरीदाबाद (हरियाणा), 18 जून फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में एक सहायक उप निरीक्षक कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृतक की पहचान मूलरूप से रेवाड़ी के रोड़ाई गांव के निवासी 42 वर्षीय उमराव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे।
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और वह (पुलिस) आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उमराव सिंह करीब 23 साल से हरियाणा में पुलिस में थे। वह पुलिस लाइन में अकेले रह रहे थे और उन्हें मधुमेह आदि बीमारी से ग्रस्त थे। इससे वह मानसिक तनाव में थे।
प्रवक्ता के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे उमराव जब अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो अन्य साथी उन्हें उठाने गए। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब वह बाहर नहीं आए तो खिड़की से झांका गया। वह फांसी के फंदे पर लटके मिले।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल ले गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

