विदेश की खबरें | रूस के सुदूर पूर्व क्ष्रेत्र में 28 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहा एएन-26 विमान लापता हो गया। विमान में 22 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। स्थानीय परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान रडार से भी ओझल हो गया।
स्थानीय आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहा एएन-26 विमान लापता हो गया। विमान में 22 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। स्थानीय परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान रडार से भी ओझल हो गया।
विमान कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी से संबंधित था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार विमान 1982 से सेवा दे रहा था। कंपनी के निदेशक एलेक्सी खाबारोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गयी है और तलाश अभियान जारी है। मीडिया की खबरों में आशंका जतायी गयी है कि विमान संभवत: समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लेकिन इस संबंध में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि लापता विमान को ढूंढने के लिए दो हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
सरकारी आरआईए नोवोत्सी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार कई जहाज भी विमान कों ढूंढ रहे हैं। पलाना शहर ओखोत्स्क समुद्र तट पर स्थित है। कामचत्का सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विमान उतरने वाला था लेकिन पलाना के हवाई अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दूर उससे संपर्क टूट गया। पलाना की स्थानीय सरकार के प्रमुख ओल्गा मोखिरेवा विमान में सवार थे।
तास की खबर के अनुसार कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज का एंतोनोव ऐन-28 विमान 2012 में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 14 लोग सवार थे जिनमें से 10 की मौत हो गयी थी। घटना में मारे गये दोनों पायलटों के खून के नमूने में शराब के अंश मिले थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)