एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किशोर की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उत्तम नगर में 2021 में सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने पर एक किशोर की हत्या करने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किशोर की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन मार्च दिल्ली के उत्तम नगर में 2021 में सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने पर एक किशोर की हत्या करने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी भुवन जोशी को खुफिया तौर पर काम करने वाले एक हेड कांस्टेबल ने मोमोज विक्रेता बनकर उसकी पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे पकड़ा गया।

जोशी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद से फरार था।

दिसंबर 2021 में पीड़ित के सोशल मीडिया पोस्ट की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद लोगों के एक समूह ने उसका अपहरण कर लिया और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि जोशी भागने में सफल रहा और जून 2022 में एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपराध, आदित्य गौतम ने कहा, ‘‘चार वर्ष पुलिस से छिपने के बाद अपराध शाखा के अधिकारियों को पता चला कि जोशी रुद्रपुर में है, जहां उसने अपनी पहचान बदल ली थी और एक ‘चाइनीज फूड स्टॉल’ (चीनी खान पान की दुकान) चला रहा था।’’

अधिकारी ने कहा कि एक टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और उसके स्थान की पुष्टि होने के बाद एक टीम को रुद्रपुर भेजा गया और उसे पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए एक ‘अंडरकवर’ अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया।

हेड कांस्टेबल सोनवीर ने खुद को मोमोज बेचने वाला बताकर आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। दो मार्च को जोशी की पहचान कर ली गई और उसे सवेरा अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरू में उसने अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। उसे आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए दिल्ली लाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).