देश की खबरें | दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति को गोली मारी गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर को पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर को पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सीडीआर चौक पर दोपहर एक बजे यह घटना तब हुई जब अरुण लोहिया अपनी एसयूवी से जा रहे थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।’’
उन्होंने बताया कि लोहिया की हालत गंभीर बनी हुई है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और कई टीमें मौके पर भेजी गईं। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने लोहिया पर कम से कम 10 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

