एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्मार्ट चश्मा पहनकर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रवेश करने पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी में ‘स्मार्ट चश्मा पहनकर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करने पर गुजरात के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | स्मार्ट चश्मा पहनकर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रवेश करने पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

तिरुवनंतपुरम, सात जुलाई केरल की राजधानी में ‘स्मार्ट चश्मा पहनकर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करने पर गुजरात के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 66 वर्षीय सुरेन्द्र शाह नामक श्रद्धालु को रविवार शाम मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

स्मार्ट चश्मे में कैमरा, डिस्प्ले, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सेंसर आदि लगे होते हैं।

उनके अनुसार, मंदिर में कैमरा लगे चश्मे जैसे उपकरण प्रतिबंधित हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शाह मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर में दाखिल हुए। सुरक्षाकर्मियों को उन पर संदेह हुआ और उन्होंने उनको बुलाया। जांच करने पर पता चला कि उनके चश्मे में गुप्त कैमरा लगा था।"

उन्होंने बताया कि उन्हें मंदिर से बाहर ले जाया गया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवकों के वैध आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि इस स्तर पर किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे का संदेह नहीं है, फिर भी विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शाह को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).