एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | साहूकार से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के करौली जिले के नादौती थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने साहूकार के ब्याज से परेशान होकर बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

देश की खबरें | साहूकार से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

जयपुर, 16 जून राजस्थान के करौली जिले के नादौती थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने साहूकार के ब्याज से परेशान होकर बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया पीड़ित ने एक साहूकार से कर्ज ले रखा था जिसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोप गांव निवासी कमलाराम मीणा (55) ने बुधवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के बेटे हरिचरण की ओर से इस संबंध में साहूकार भरोसी लाल मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).