एजेंसी न्यूज

Maharashtra Elections: धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर चाकू से किए गए हमले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Maharashtra Elections: धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

मुंबई, सात मई लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर चाकू से किए गए हमले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला निजी दुश्मनी के कारण किया गया और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.उन्होंने बताया कि पीड़ित समाधान नानासाहेब पवार और उसका दोस्त मतदान केंद्र के बाहर खड़े थे, तभी आरोपी गौरव उर्फ लाल्या नाइकनवरे ने उन पर हमला कर दिया. यह भी पढ़े :Kolkata Shocker: कोलकाता में पानी की बोतल को लेकर हुआ झगड़ा, फ्लैटमेट ने 18 साल के लड़के की चाकू मारकर की हत्या

उन्होंने बताया कि हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.अधिकारी ने कहा कि पवार को बार्शी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई और उसके दोस्त की हालत खतरे से बाहर है.उन्होंने बताया कि आरोपी का पवार के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध को लेकर निजी विवाद था.अधिकारी ने बताया कि भूम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).